हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधापुरी में चोरों ने दंत चिकित्सक के बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी के दंत चिकित्सक डॉक्टर अंकित गोयल ने बताया कि रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला राधापुरी में उनका एक मकान है। कुछ दिन पहले किराएदार ने मकान खाली कर दिया। फिलहाल मकान की मरम्मत में बिजली का काम चल रहा है। मामला बुधवार की रात का है जब मकान का ताला लगाकर वह आवास विकास कॉलोनी में चले गए। देर रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने विद्युत उपकरण, मोटर समेत हजारों रुपए का कीमत सामान चुरा लिया और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब दंत चिकित्सक मौके पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























