पर्यावरण संरक्षण हेतु मंत्री ने लोगों को किया जागरुक
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के वन पर्यावरण राज्य मंत्री के पी मलिक ने शुक्रवार को हापुड़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए नागरिकों को 10-12 फुट लम्बै पौधे वितरित किए। यह आयोजन काष्ठ आधारित उद्योगों द्वारा कृषि वानिकी प्रोत्साहन हेतु वन विभाग हापुड़ द्वारा किया गया। प्रदेश मंत्री केपी मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का श्री गणेश कर पर्यावरण संरक्षण हेतु एक ठोस कदम उठाया है जिसका अनुसरण करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। समारोह में ऐसे जिम्मेदार लोगों को पौधे वितरित किए गए है जो जिम्मेदारी के साथ पौधों का रोपण करने व उनकी सुरक्षा के लिए कार्य कर सकते है।
उत्तर प्रदेश के वन पर्यावरण राज्य के पी मलिक ने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य किसानों, व्यापारियों व अन्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना तथा किसान, व्यापार तथा प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा देना था।
संगोष्ठी में भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती, टिम्बर व्यापारी संजय गर्ग व पवन गर्ग, भाजपा नेत्री अलका निम, डा.पायल गुप्ता सहित अनेक टिम्बर व्यवसायी उपस्थित थे।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























