सड़क किनारे खड़ी यह ट्रोलियां दे रही हादसों को न्यौता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अतिक्रमण चरम पर है। हालात यह है कि जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण हुआ है। हापुड़ की कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस के पास हुआ अतिक्रमण कई सवाल खड़े करता है।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर आपको सड़क किनारे ट्रैक्टर की ट्रोलियां दिखाई देगी। यहां इनका निर्माण किया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सड़क किनारे यह ट्रोलियां खड़ी रहती हैं। इसकी वजह से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रात के समय तो यह ट्राले नजर भी नहीं आते जिसके कारण हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां से गुजरने वाले अधिकारी आंखें मीच लेते हैं। दिल्ली रोड से वाहन फर्राटा भरते हैं। आप ही सोचिए की सड़क किनारे इस तरह ट्रॉलियों को खड़ा करना जालेवा साबित हो सकता है। सबली कट से लेकर बालाजी मंदिर तक सड़क किनारे आपको यह ट्रॉलियां नजर आएंगी जो हादसों को दावत दे रही हैं। लोगों का कहना है कि इसके खिलाफ अधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























