हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची युवती ने गल्ले में रखी नकदी चुरा ली और दुकान में सामान देखने के बाद वह मौके से फरार हो गई। युवती की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली के सुभाष विहार कॉलोनी में व्यापारी अरुण सिंगल कॉस्मेटिक दुकान चलाते हैं। बुधवार की दोपहर किसी काम से वह गए हुए थे तो इसी दौरान उसकी मां दुकान के कामकाज संभाल रही थी। दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास एक युवती ग्राहक बनकर दुकान के भीतर दाखिल हुई और उसने प्यास लगने का बहाना बनाया। इसके बाद अरुण की मां उसके लिए पानी लेने चली गई। मौका देखकर युवती ने गल्ले में रखी 22000 रुपए की नकदी चुरा ली। कुछ देर सामान देखने के बाद वह कोई खरीदारी किए बिना ही मौके से वापस लौट गई।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























