
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 607 प्राइवेट स्कूल संचालित हैं लेकिन इनमें से 112 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने मान्यता संबंधी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। इन स्कूलों ने यू डाइस पर अपना डाटा अपलोड नहीं किया है। ऐसे में इन स्कूलों पर मान्यता रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।
एक महीने पहले जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सभी स्कूल संचालकों के साथ बैठकर मान्यता के लिए जरूरी मानक को पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। 495 स्कूलों ने अपने दस्तावेज जमा करके यू डायस पर अपना डाटा अपलोड कर दिया है जबकि 112 स्कूल अभी तक मान्यता संबंधित दस्तावेज जमा नहीं कर पाए हैं जिन पर अब मान्यता रद्द होने की तलवार लटकी हुई है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851


























