इंकमटैक्स देने वाले भी ले रहे है मुफ्त राशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप आयकरदाता है और मुफ्त में सरकारी राशन ले रहे है, तो आपकी भलाई इसी में है कि आप राशन कार्ड सरेंडर कर दें, वरना जनपद के राशन अधिकारी निरस्त कर देंगे। अभी तक 5448 ऐसे आयकरदाता पकड़ में आए है, जो अपात्र होने के बाबजूद भी तथ्यों को छिपा कर मुफ्त में राशन ले रहे है। राशन कार्ड उपभोक्ताओं का केवाईसी करने का काम शुरु हो गया है। आयकरदाताओं के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी की जांच करवाई जा रही है। जो भी कार्ड धारक ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराएगा। उसकी संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से जिला पूर्ति विभाग द्वारा जांच कराई जाएगी। इसके बाद राशन कार्ड से लाभार्थी का नाम हटाया जा सकता है।
30 सितंबर तक कर सकते हैं लिंकः
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन की सुविधा का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड की ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर सरकार ने डेडलाइन जारी कर रखी है। सरकार ने राशन कार्ड में ई केवाईसी करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2024 तय की थी। इस तारीख को अब बढ़ाकर 30 सितंबर, 2024 कर दिया गया है। ऐसे में आपको 30 सितंबर से पहले अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
डीएसओ डा.सीमा का कहना है कि शासन द्वारा जो आईटीआर वाले लोगों 30 की सूची भेजी गई हैं उनमें हापुड़ जिले के 5448 परिवार ऐसे हैं जिन पर गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड है। जिसमें जिले में 50 प्रतिशत ईकेवाईसी कर दिया गया है।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























