हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एआरटीओ विभाग को 13 साल बाद अपना कार्यालय मिलेगा। गांव दादरी में करीब दो एकड़ भूमि में जल निगम द्वारा 7 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यालय मिलने से परिवहन विभाग को काफी राहत मिलेगी। दो एकड़ की भूमि में बहुमंजिला भवन, ड्राइविंग टेस्ट ग्राउंड, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग स्थल होगा। परिवहन विभाग ने डेढ़ साल पहले दादरी में दो एकड़ जमीन चिन्हित की थी लेकिन यह जमीन काफ़ी उबड़-खाबड़ थी। इसके लिए पिछले महीने समतल करने का कार्य प्रारंभ कराया गया था। कार्य पर लगभग 35 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कार्यालय के निर्माण को लेकर पिछले दो वर्षों से पत्राचार किया जा रहे थे। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था और इतनी ही धनराशि विभाग द्वारा मांगी गई थी जिसके बाद शासन की ओर से 7.5 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























