बेटी बचाओ बेटी पढाओ को लेकर लोगो को जागरूक किया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प HEW के अंतर्गत 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जगरूकता अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया गया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह) महोदया जी के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 28 /08/ 2024 को वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा कौशल विकास /कैरियर परामर्श सप्ताह के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया गया । मुख्यमंत्री कन्या योजना की बढाई गई धनराशि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं हेल्पलाइन नम्बरों जैसे-181 (महिला हेल्पलाइन ) 112 ( पुलिस सहायता ) 1090 (वूमेन पावर लाइन )1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन )आदि नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया । जागरूक अभियान में सेंटर मैनेजर सोनिया केस वर्कर सोनिया पुलिस रिपोर्टिंग चौकी निर्मला और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























