हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): एक्ट्रेस व भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई किसानों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोकहित के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही कार्यकर्ता विरोध मार्च करते हुए तहसील चौपला पर पहुंचे तो पुतले को लेकर पुलिसकर्मियों व किसान नेताओं में नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी पुतले के अस्तिपंजर लेकर भाग खड़े हुए। इस दौरान किसानों ने पुलिस के इस कदम का विरोध किया।
भारतीय किसान यूनियन लोकित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण का कहना है कि भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसानों पर अभद्र टिप्पणी की है जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान का विरोध करते हुए किसान संगठन नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में एकत्र हुआ और अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जैसे ही वह पुतला दहन करने के लिए पहुंचे तो पता चला कि पुतला गाड़ी से किसी ने निकाल लिया है। इसके बाद वह सड़क पर बैठ गए। गुस्साए किसानों ने नगर पालिका से तहसील चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील चौराहा पर कंगना रनौत का पुतला फूंकने के लिए एक पुतला लेकर आए लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसानों को उनके इस प्रयास में सफल होने नहीं दिया और वह पुतला छीनने लगे जिसे लेकर पुलिसकर्मी मौके से भाग गए। इस तुरंत किसानों ने पुलिस की हरकत का विरोध किया और कंगना रनौत के खिलाफ बर्खास्त की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने और खुले मंच से माफी मांगने की मांग की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























