हापुड़: रेलवे रोड स्थित बैंक के बाहर से बाइक हुई चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने रेलवे रोड स्थित एक बैंक के बाहर से बाइक को चोरी कर लिया। मोहल्ला चमरी के रहने वाले अजय त्यागी ने बताया कि उनका बेटा रोहित त्यागी रेलवे रोड स्थित एक बैंक में नौकरी करता है। छह अगस्त को वह बाइक पर सवार होकर बैंक गया था। अन्य दिनों की तरह उसने बाइक को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। जब ड्यूटी खत्म होने के पश्चात वह बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। आसपास उसने बाइक को तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। इसके बाद उसने पुलिस से मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























