हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दिकपुरा में हुई नेहा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है। वहीं पुलिस ने नेहा के पिता तारीक की तहरीर के आधार पर नेहा के पति तस्लीम, जेठ मोहसिन, देवर नाजिम और ननद मोहसिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बुलंदशहर के आनंद विहार के रहने वाले तारीक ने बताया कि उसने अपनी 23 साल की बेटी नेहा की शादी तीन साल पहले पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा के रहने वाले तस्लीम से की थी लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज लालची निकले जिन्होंने उसकी बेटी की हत्या की है। रविवार को तस्लीम ने नेहा के पिता को फोन कर बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो उसमें मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव आया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























