एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षो- उल्लास से मनाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की झांकियां एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इसके अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण एवं राधा का हिंडोला, दहीहंडी, यशोदा मैया का मक्खन बनाना एवं श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने जैसी लीलाओं का प्रदर्शन बच्चों द्वारा बड़े ही सुंदर ढंग से किया गया। वहीं पर श्री कृष्ण द्वारा अनेक गोपियों एवं राधा के साथ महारास की झांकी प्रस्तुत की गई। पूरा विद्यालय परिसर राधा- कृष्ण मय होकर भक्ति के रंग में रंग गया एवं हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे उद्घघोषों से गूंज उठा। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बच्चों को बताया कि भगवान श्री कृष्ण श्री नारायण का पूर्ण अवतार है जिनमें 16 कलाएं निहित है। अपने इस अवतार के अंतर्गत मानव जाति को जीवन के प्रत्येक रूप, प्रत्येक परिस्थिति एवं विभिन्न प्रकार की लीलाओं द्वारा सुंदर संदेश दिया है कि किस प्रकार व्यक्ति को अपने जीवन काल में आचरण करना चाहिए। अतः उनका पूरा जीवन चरित्र ही प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनुसरणीय हैं। इसलिए ही इतने युगों के पश्चात भी भारत देश में प्रत्येक बालक को श्री कृष्ण एवं प्रत्येक बालिका को श्री राधा का ही रूप माना जाता है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























