हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष मोहसिन सैफी के नेतृत्व में जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाने पर धरना दिया गया। इस दौरान पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। मामला छह बीघा जमीन धोखे से हड़पने का आरोप लगाया। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष मोहसिन सैफी ने शिकायत करने के बाद जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की। दर्जनों बार अधिकारियों से शिकायत व मुलाकात करने के बाद भी संगठन के कार्यकर्ता हरजीत भतीजी को न्याय न मिल पाने के कारण मजबूरन शनिवार को हापुड़ क्षेत्र के थाना कपूर में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की गई। किसानों का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी। धरना अनिश्चितकालीन रूप से चलता रहेगा। इस दौरान हरजीत भाटी, बंटी सिंह लोधी, राजेश उपाध्याय, अमी चंद, नदीम, सोनू, प्रेम सुंदर शर्मा, हरीश, नौशाद, बॉबी आलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























