धौलाना: नाले में पड़ा मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में रविवार की सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। 55 वर्षीय व्यक्ति शनिवार की रात से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र रोहताश गांव गालंद के आसपास झुग्गी में रहता था जो कि अपनी बेटी और दामाद से मिलने के लिए गया था लेकिन वह शनिवार को लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद उसका शव रविवार की सुबह धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में नाले में पड़ा मिला जिसे देख लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























