गढ़: निजी बस की स्कूल की चपेट में आए दो बाइक सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की झडीना पुलिस चौकी के सामने पल्सर बाइक पर सवार दो युवक एक स्कूल बस की चपेट में आ गए। सड़क हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में गढ़ सीएचसी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जो दोनों को सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंची चिकित्सकों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी दो युवक एक बाग में स्प्रे कर वापस लौट रहे थे। दोनों पल्सर बाइक पर सवार थे। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की झड़ीना चौकी के सामने पहुंचे तो अचानक एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान सड़क खून से लथपथ हो गई जिसके बाद पुलिस को मामले से राहगीरों ने अवगत कराया। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























