दिव्यांग छात्र वजीफे के लिए करें आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है, जबकि पोस्ट-मैट्रिक और उच्च शिक्षा मेंछात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। योजना संबंधी विवरण, दिशा-निर्देश वेबसाइट (www.scholarships.gov.in और www.depwd.gov.in) पर उपलब्ध है। प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























