
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू का प्रकोप फिलहाल देखने को नहीं मिला है लेकिन ऐतियातन के तौर पर जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए बेड़ो को रिजर्व कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी में अलग से डेंगू के वार्ड बनाए गए हैं।
डीएमओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जनपद हापुड़ में अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। डेंगू से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद के सरकारी अस्पतालों में अलग से डेंगू के बेड आरक्षित किए गए हैं।
ई-रिक्शा के लिए 35 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल रहा निश्चित उपहार व 15 लाख का इंश्योरेंस: 79068674838
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























