कोलकाता में छात्रा के साथ हुई बर्बरता के विरोध में रामा मेडिकल कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रामा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कोलकाता में छात्रा के साथ हुए रेप और उसकी हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। पिलखुवा में मेडिकल कॉलेज से निकले छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की और घटना का जमकर विरोध करते हुए वह छिजारसी टोल टैक्स तक पहुंचे और न्याय की मांग के समर्थन में प्रदर्शनकारी छात्रों ने नारेबाजी भी की।
कोलकाता में छात्रा के साथ हुई रेप की घटना और उसकी हत्या के विरोध में पूरे देश में चिकित्सकों में बेहद नाराजगी है। ऐसे में रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शनिवार को सड़क पर उतर आए और उन्होंने घटना का कड़ा विरोध किया और कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कॉलेज से पिलखुवा टोल टैक्स तक पैदल मार्च निकाला गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























