हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर में तीन दिन पहले बेहोशी की हालत में मिले युवक और युवती का उपचार मेरठ में चल रहा था जिनमें से युवक ने दम तोड़ दिया है जबकि युवती का उपचार जारी है जो होश में आ चुकी है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक के मंडी थाना क्षेत्र निवासी सनी और रेशमा 27 जुलाई से वहां से लापता हो गए थे। इस संबंध में हरियाणा के थाना मंडी में भी मुकदमा दर्ज है। दोनों बाइक पर सवार होकर बलवापुर मार्ग पर जा रहे थे। तभी पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़े। सूचना पर लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जिनमें से सनी की मौत हो गई जबकि रेशमा का उपचार चल रहा है जो कि होश में आ चुकी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























