हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): आज से ठीक 100 वर्ष पहले काकोरी ट्रेन कांड हुआ था। 9 अगस्त वर्ष 1925 को हुए काकोरी कांड ने अंग्रेजी सरकार को हिला कर रख दिया था। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजजी सरकार का खजाना लेकर जा रही ट्रेन को काकोरी स्टेशन पर लूट लिया था। यह घटना इतिहास में दर्ज हो गई और आज भी इसे गर्व से याद किया जाता है। उत्तर प्रदेश में 9 अगस्त यानी आज से काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्कूल के छात्रों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया जो कि बाबूगढ़ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में बताया। इस दौरान लोगों को बताया कि आजादी के संघर्ष को तेज करने के लिए क्रांतिकारियों को धन की आवश्यकता थी जिसके लिए उन्होंने काकोरी कांड की पूरी योजना बनाई जिसमें महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और उनके साथी शामिल थे। बाबूगढ़ में स्कूलों द्वारा रैली निकाली गई जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ और छात्रों ने इस दौरान शपथ ली। साथ ही महान क्रांतिकारियों को याद भी किया।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























