हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने घर-घर तिरंगा यात्रा की कार्यशाला को प्रीत विहार स्थिति जिला कार्यालय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्र की एकता में अखण्डता के लिए प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा यात्रा के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा रैली निकालेगा तथा 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों के प्रतिमा प्रति साफ-सफाई का कार्यक्रम किया जाएगा। भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रति जनपद में गोष्ठी का आयोजन करेगी तथा मौन जुलूस भी निकालेगी। 15 अगस्त को पार्टी के कार्यकर्ता सार्वजनिक जगह पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे बूथ पर हर घर तिरंगा प
फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता भी घर-घर संपर्क करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि पार्टी का प्रतिनिधि कार्यकर्ता इस अभियान में पूर्ण रूप से भाग लेंगे तथा उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन हापुड का ही रहेगा। इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता लगेंगे। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, महामन्त्री प्रफुल्ल सारस्वत, राजीव सिरोही, मोहन सिंह, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया, गढ़ नगर पालिका पंचायत के अध्यक्ष विभु बंसल, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, छवि दीक्षित, मनोरमा रघुवंशी, डॉक्टर पायल गुप्ता, विश्व प्रकाश शर्मा, कपिल एस.एम, दिनेश त्यागी, पवन, दीपक भाटी, राहुल उपाध्याय, श्यामेन्द्र त्यागी, जिनेन्द्र चौधरी, अमित, शिवल चौधरी, योगेन्द्र, सुमित पर्चा, मोहम्मद फ़ैज़, अमित चौधरी, नितिन पाराशर, योगेन्द्र पंडित, राहुल चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























