पिता की अस्थियां विसर्जित करते समय डूबा बेटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट पर अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने आया बेटा तेज जल प्रवाह में डूब गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में मातम छाया हुआ है।
पिलखुवा के मोहल्ला रमपुरा में 55 वर्षीय बबली वैद्य की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। बबली दिल्ली की एमसीडी में कार्य करते थे। मंगलवार को उनकी मृत्यु हुई जिसके बाद उनका बेटा अर्जुन वैद्य अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर गया था जहां तेज जल प्रवाह होने के कारण वह पानी में डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर युवक को तलाशने लगे। गोरखपुरों ने युवक को ढूंढ लिया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























