Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के संभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा के एक युवक को मंगलवार की शाम को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवक के भाई को एक महीने पहले सांप ने काट लिया था जिससे उसके भाई की मौत हो गई थी।
गांव रतुपुरा निवासी तय्यूब का 17 साल का बेटा शावेज नोएडा स्थित एक वर्कशॉप में किसी आवश्यक कार्य से गया था जहां उसके दाहिने पैर में जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























