कॉलेज स्टाफ से अभद्रता व धमकी देने के मामले में छात्रा समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में स्थित एचएनएस इंटर कॉलेज में शिक्षिका व कालेज स्टाफ से अभद्रता कर धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी विजेता ने बताया कि वह एचएनएस इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। कक्षा 12 की छात्रा को उसने बाहर से खाना मंगवाने के लिए मना कर दिया जिसके बाद छात्रा ने उसके साथ गाली गलौज की और अपने परिजनों को अवगत कराया। सूचना पाकर छात्र के परिजन पिता राजू, माता मोहसीन और भाई सोहेल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने अभद्रता की, गाली गलौज करते हुए उसे वह कॉलेज स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपित छात्रा ने धक्का देकर उसे नीचे भी गिरा दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा समेत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























