एसडीएम के निरीक्षण में गैर हाजिर मिले विद्युतकर्मी, मची खलबली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बुधवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित टाउन हॉल बिजली घर का औचक निरीक्षण किया। डीएम के आदेश पर किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक्सएन किसी कार्य से लखनऊ गए हुए हैं जबकि एसडीओ प्रथम अवकाश पर हैं जबकि सभी अन्य कर्मचारी निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिले। कोई अन्य कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिला जिसके बाद एसडीएम ने बताया कि मामले में रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
एसडीएम के निरीक्षण के दौरान संभावना है कि कई कर्मियों पर गाज गिर सकती है। दरअसल पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ऊर्जा निगम के दफ्तर में लापरवाही बरती जा रही है। कर्मचारी सीट पर नहीं मिलते। बुधवार की सुबह करीब 7:15 बजे एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने जब टाउन हॉल स्थित बिजली घर पर छापा मारा तो पाया कि कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं है। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को देखा और रिपोर्ट के साथ इसे संलग्न कर डीएम को प्रेषित किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























