बैठक रही बेनतीजा, डंपिंग ग्राउंड की चहारदिवारी पर नहीं बन सकी कोई सहमति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखवा के गांव गालंद में डंपिंग ग्राउंड का मामला एक बार फिर गर्माने लगा है। मंगलवार को डंपिंग ग्राउंड की भूमि पर चहारदिवारी करने के लिए अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। गालंद में गाजियाबाद के नगर आयुक्त, एसडीएम और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई जिस पर फिलहाल कोई सहमत ही नहीं बन सकी है। सहमति बनाए जाने का प्रयास लगातार जारी है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने करीब दो दशक पहले मसूरी गंग नहर किनारे गालंद गांव के जंगल में बिल्डरों से 44 एकड़ भूमि खरीदी थी जिस पर कचरा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाना चाहता था। जनकल्याण किसान वेलफेयर समिति के माध्यम से गालंद, खेड़ा, लाखन, मसूरी समेत दर्जन भर गांव के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। कई बार बैठकें भी हुई लेकिन यह सहमती नहीं बनी। मंगलवार को हुई बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























