ट्रांसफार्मर में लगी आग से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी, कोटला सादात में मंगलवार की रात को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
नई टंकी के पास रखे ट्रांसफार्मर में किसी कारण शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, क्षेत्र अंधकार में डूब गया। सूचना पाकर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया और राहत की सांस ली।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























