हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद युवा शक्ति की महिला शक्ति ने तीज उत्सव का कार्यक्रम दयाल रीजेंसी में आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक नाट्य मंचन किया गया जिसके माध्यम से संदेश दिया गया कि हम थाली में उतना ही लें जितना हम खा सके। हमें अन्न को व्यर्थ करके नहीं फेंकना चाहिए।
तीज कार्यक्रम को मनाने के लिए महिलाएं बहुत सुंदर-सुंदर वस्त्र, आभूषण व श्रृंगार कर उपस्थित हुई। इस तीज के कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बहुत ही तरह के खेल खेले गए। तीज कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मातृ सम्मान रहा जिसमें सभी बहूओं ने अपनी सासू मां को माला पहनाकर व उनके बारे में चार लाइनों में अपने विचार बोलकर उनका सम्मान किया। परिषद की तरफ से माताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एक रोमांचक मुकाबले में मल्लिका मित्तल धर्मपत्नी मयंक मित्तल ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर माला सिंगल और तृतीय स्थान पर नेहा गोयल रही। कार्यक्रम में मंच का संचालन अंकिता बंसल, अवनी जैन, नेहल सिंघल ने किया। कार्यक्रम में संस्था के 55 सदस्यों की परिवार सहित उपस्थिति रही।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























