दरोगा ने बैंक गार्ड की बंदूक चैक की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में बैंक सुरक्षा चैक रही है।एक बैंक पर पहुंचे दरोगा ने जब बैंक गार्ड की बंदूक चैक की तो गार्ड बगले झांकने लगा,आखिर दरोगा को बैंक गार्ड को बंदूक की कार्य प्रणाली को समझाना पडा।
हापुड़ पुलिस द्वारा बैंक व एटीएम के अन्दर व आसपास खड़े संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही है तथा सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण(सायरन, CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र) को चेक कर बैंक सुरक्षा में लगे कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।इस दौरान पुलिस ने एक गार्ड से बैंक खोलने के लिए कहा तो वह ठीक से खोल नही पाया आखिर दरोगा ने गार्ड को बंदूक की कार्य प्रणाली के बारे में बताया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























