हापुड़: भरभराकर गिरा मकान का कुछ हिस्सा, एक घायल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अग्रसेन भवन के पीछे मोहल्ला न्यू राजेंद्र नगर में एक मकान का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया जो घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मोहल्ले में जलभराव होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि इसका स्थाई समाधान नहीं निकाला गया तो अन्य मकानों की नीव पर भी इसका असर पड़ेगा।हापुड़ के न्यू राजेंद्र नगर में बुधवार को हुई जोरदार बारिश के दौरान जलभराव हो गया। इसी बीच एक मकान का कुछ हिस्सा गिर पड़ा। इस दौरान एक युवक चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक को चोट लगी है वह फिलहाल मेरठ के अस्पताल में भर्ती है जिसके मां-बाप नहीं है। लोगों ने कहा है कि अक्सर यहां जलभराव रहता है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है। जल्द से जल्द इसका स्थाई समाधान निकाला जाए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























