हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हापुड़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर त्रिदिवसीय कावड़ सेवा शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला महामंत्री मोहन सिंह, हापुड़ बार सचिव विकास त्यागी, हापुड़ सदर कोतवाल रघुराज सिंह व समाज सेवी मांगेराम शर्मा के द्वारा किया गया । अभाविप कार्यकर्ताओं ने कावड़ियों की सेवा भाव से चिकित्सा सेवा प्रदान की । प्रदेश सहमंत्री अर्जुन बटार ने बताया कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो निरंतर सन् 1949 से छात्र हितों के साथ साथ समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित छात्र संगठन है जो समय समय पर समाज हित में अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर कार्य करता आ रहा है । इस अवसर पर पूर्व अभाविप कार्यकर्ता मोहित पाल,राहुल शर्मा,विकास शर्मा व अभाविप कार्यकर्ता संदीप कुमार, जिला संयोजक तुषार भारद्वाज, धर्मेन्द्र सिंह,अंजली मिश्रा,अनुपमा मिश्रा,कशिश राणा,तुषार राणा,मानव जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























