हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमृत भारत योजना के तहत एयरपोर्ट की तर्ज हापुड़ जंक्शन को बनाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक काफी हद तक काम पूरा होने की संभावना है। कार्य के दूसरे चरण के तहत रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यहां सात मंजिला टावर तैयार कराया जाएगा जिससे सभी एक ही छत के नीचे रह सकेंगे जहां बेहतर सुविधा मिलेगी। फिलहाल अधिकारी व कर्मचारी आसपास बने सरकारी क्वार्टर में निवास कर रहे हैं।
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। सरकार ने स्टेशनों को नया स्वरूप देने के लिए एक मॉडल की गाइडलाइन जारी की है। कर्मचारी व अधिकारियों के लिए सात मंजिला भवन तैयार किया जाएगा जिससे वह स्टेशन के पास ही मॉर्निंग वॉक आदि कर सके। इसके लिए एक पार्क भी तैयार किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























