उद्योगों के हितों की रक्षा हेतु प्रशासन संकल्पबद्ध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला कलैक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एक प्रशासनिक बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जनपद के उद्यमियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्प है और सभी समस्याओं के हल हेतु प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।
उद्यमी संगठनों की ओर से युवा उद्यमी अमन गुप्ता ने जिला प्रशासन का ध्यान विद्युत की लड़खड़ाती आपूर्ति व औद्योगिक उत्पादन में गिवाहट की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि विद्युत बिलों में गड़बड़ी, विद्युत की अघोषित कटौती, जर्जर तारों को टूटने से औद्योगिक उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने बिजली समस्याओं के निदान की मांग की।
उद्यमी विजय अग्रवाल (रवींद्रा आयल मिल) ने बिजली समस्या को उठाया और कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और यातायात व्यवस्था को ओर सुगम बनाया जाए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























