मानचित्र के विपरीत बने बेसमेंट पर गिरेगी गाज, मचा हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में बने बेसमेंट की जांच के आदेश दिए है और यह जिम्मा सूबे के प्राधिकरणों को सौंपा गया है। जनपद हापुड़ में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण बेसमेंट की जांच करेगा और मानक के विपरीत बने बेसमेंट के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सरकार के निर्णय से हड़कम्प मचा है।
टीम का गठनः
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ ने शासनादेश पर एक तीन दिवसीय टीम का गठन किया है और यह टीम के पर जाकर बेसमेंट का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। इस दौरान बिजनेस काम्प्लैक्स, कोचिंग संस्थानों, वर्कशाप, नर्सिंग होम आदि में बने बेसमेंट की जांच की जाएगी।
मानक के विपरीत बने है बेसमेंटः
जनपद भर में बहुमंजिल इमारतों, बिजनैस काम्प्लैक्स, माल, शोरुम आदि में मानक के विपरीत बेसमेंट बने है जिनका दुरुपयोग किया जा रहा है। ये बेसमेंट मानक के विपरीत लम्बें-चौड़े और गहरे बने है। बेसमेंट का प्रयाग केवल पार्किंग के लिए किया जा सकता है। मानचित्र के अनुसार तो शायद ही कोई बेसमेंट बना हो। हापुड़ का रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, दिल्ली रोड व गढ़ रोड तथा मेरठ रोड पर बने बेसमेंट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
बेसमेंट में अवैध गतिविधियां संचालितः
मानचित्र के विपरीत बने बेसमेंट में अवैध रुप से व्यापारिक व अन्य गतिविधियां शामिल है। बेसमेंट में दुकानें संचालित है। कोचिंग व जिम खुले है। चिकित्सा व्यवस्था जारी है। आफिस खुले है तो कहीं वाहनोंकी मरम्मत के लिए वर्कशाप खुली है। यदि प्राधिरण की टीम ने पूर्ण ईमानदारी के साथ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की तो शायद ही कोई बेसमेंट बचेगा, जो मानक के अनुरुप होगा।
इनकी भी हो जांचः
बिजनैस काम्प्लैक्स की छत पर कोई बिजनैस गतिविधि नहीं हो सकती, परंतु टाप रुफ पर भी गतिविधियां जा रही है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























