कमरे में लटका मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह परिजनों ने जब लटका शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के साथ यहां किराए पर रहता था जिसने मंगलवार की रात को यह कदम उठा लिया।
30 वर्षीय बाबू पुत्र जगत सिंह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अमरजीत सिंह उर्फ बाबू बेलदारी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की शाम को अमरजीत काम से वापस घर लौटा। इसके बाद उसका परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजन छत पर जाकर सोने लगे लेकिन अमरजीत कमरे में सोया। बुधवार की सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से झांक कर देखा तो बाबू का शव पंखे से लटका हुआ था जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने शोर मचाया जिसके बाद बड़ी संख्या में आसपास मौजूद लोगों इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























