दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में स्थित पापड़ वाली गली में गंगा मार्केट में स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ कुछ संदिग्ध छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए। रात के समय दोनों आसपास घूमते रहे और मौका देखकर सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन हटा दिया।
मामला शनिवार की रात का है जब गंगा मार्केट में दो युवक मार्केट में ही लगे एक दुकान के कैमरे में काफी देर तक आते जाते दिखते रहे और मौका देखकर उन्होंने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की जिसकी वीडियो दूसरे कमरे में कैद हो गई। दुकानदारों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि संदिग्ध की यह करतूत कई सवाल खड़े करती है। ऐसे में पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाए।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























