हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष का अवतरण दिवस मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर में श्रीहर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष हरिद्वार से श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज का अवतार दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उनके अनुयायियों ने गुरु भक्ति के भजन गाकर गुरु महाराज जी के दीर्घायु की कामना की ।हापुड़ की संकीर्तन मंडलियों ने भजन गाकर सबको खूब नचाया। श्री हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी और भजन गायिका कंचन तिवारी ने जन्मदिन आपका सतगुरु मनाने हम भी आए हैं हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए हारा वाले के जैसे भजन गाकर सबको खूब नचाया पूरा भवन गुरु भक्ति में लीन हो गया ।सभी ने गुरु महाराज जी के दीर्घायु की कामना की ।इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से गुब्बारों व लाइटो से सजाया गया। उसके बाद केक काटा गया।भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान चरणजीत मुटरेजा राजन मुटरेजा प्रदीप मुटरेजा किशोरी सेठी जगदीश माकन राकेश कालड़ा सुनीता भगत उषा मुटरेजा सरिता मुथरेजा नीटू भसीन कंचन सेठी तृषा सेठी सुमित सेठी सुनील सेठी पुनीत अरोड़ा राजीव बाटला राजेश गाबा कपिल भसीन प्रीतम सेठी राजू अरोड़ा विक्की भारत गर्वित पियूष आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























