हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी हापुड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी, जिसमें रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़, आशुतोष कुमार उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़, नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हापुड़, जितेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात हापुड़, डा० सुनील कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्साधिकारी हापुड़, डा० विनिता, जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़, रीतू तोमर बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ एवं अंकुर कुमार प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, राहुल कुमार प्रोजेक्ट इंजीनियर, एन०एच०ए०आई० मेरठ, उपदेश कुमार यातायात निरीक्षक हापुड़, जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य / प्रबन्धक, विभिन्न स्कूलों के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज, मौ० दानिश कुरैशी, चेयरमैन डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा बैठक एजेण्डा के अनुसार बिन्दुवार कार्यवाही प्रारम्भ की गयी जिसमें उपस्थित अधिकारियों, परिवहन व्यवसायी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों पर विचार-विमर्श किया गया। जिस पर जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा सम्बन्धित बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा सडक दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की संख्या में कमी होने पर संतोष व्यक्त करते हुए इनमें ओर अधिक कमी लाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। ब्लैक स्पॉट की चर्चा में महोदया द्वारा सुधारीकरण के संदर्भ में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हापुड़ एवं परियोजना निदेशक एन०एच०ए०आई० को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदया ने ततारपुर फ्लाईओवर व निजामपुर कट पर सडक सुरक्षा से सम्बन्धित विशेष उपायाय करने के निर्देश दिये तथा अल्लाबक्शपुर कट पर फ्लाईओवर बनाने हेतु एन०एच०ए०आई० को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही परियोजना निदेशक एन०एच०ए०आई० को एन०एच०-9 पर गाजियाबाद एवं मुरादाबाद मार्ग पर स्पीडोमीटर लगाये जाने के निर्देश दिये गये। छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन हेतु विद्यालय वाहनों के फिटनेस आदि के सम्बन्ध में परिवहन एवं पुलिस विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























