नगर पालिका के वाहनों की मरम्मत में भारी घोटाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग घोटाले के बुने जाल में फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। परिषद ने सफाई वाहनों की मरम्मत, टायर की खरीद पर करीब 31 लाख रुपए खर्च होने की बात कही है। एक मार्च-2024 से लेकर 29 जून-2024 तक की अवधि में करीब 20 लाख रुपए खर्च होना बताया है।
जब वाहन मरम्मत अवधि में वर्कशाप में खड़े रहे तो उन पर संविदा कर्मियों की तैनाती तथा डीजल खर्च होना सम्भव नहीं है, परंतु स्वास्थ्य विभाग ने यह सब आसान करके दिखा दिया है। नगर पालिका परिषद के सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने फोगिंग की तीन मशीनों की मरम्मत का कार्य नई दिल्ली की रायल ट्रैडलिक्स प्रा.लि. से कराया जिस पर करीब चालीस हजार रुपए खर्च हुआ है।
इसके अतिरिक्त हापुड़ के रामलीला ग्राउंड की फर्म राजा जी एंटरप्राईजेज से कूड़ा वाहनों की मरम्मत, अंतिम शव यात्रा वाहन की मरम्मत, टायर-ट्यूब आदि की खरीद पर करीब दस लाख रुपए खर्च हुआ है। इसी फर्म से एक मार्च-2024 से 29 जून-2024 तक सफाई में लगाए गए वाहनों की मरम्मत पर करीब 20 लाख रुपए खर्च किए है।
बता दें कि जिस अवधि में बीमार वाहन वर्कशाप में खड़े रहे उस दौरान संविदा कर्मियों की तैनाती तथा डीजल आदि की खपत सम्भव नहीं है, परंतु स्वास्थ्य विभाग ने यह सब आसान करके दिखा दिया है।
नागरिकों ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग के सफाई वाहनों में हो रहे घोटाले की जांच की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























