एसआईबी टीम ने व्यापारी से जमा कराए 70 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ पर स्थित गांव पटना में सरसों व खल बनाने वाली फैक्ट्री सूर्य एग्रीमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 23 जुलाई को गाजियाबाद से आई जीएसटी की एसआईबी टीम सर्वे करने के लिए पहुंची थी जिसके बाद टीम ने सभी कागजातों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान फैक्ट्री के संचालक विनीत आर्य से विभाग ने 70 हजार रुपए जमा कराए हैं और दस्तावेज आदि खंगाले जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि 23 जुलाई को एसआईबी टीम सर्वे करने के लिए हापुड़ के आलोक कॉलोनी स्थित व्यापारी के आवास और पटना रोड पर स्थिति फैक्ट्री पर पहुंची थी जिसके बाद टीम ने लैपटॉप आदि दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। 15 से 20 अफसरों ने सर्वे किया और फैक्ट्री के संचालक द्वारा करीब 70 हजार रुपए जमा करा हैं।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700




























