लोदीपुर बिजली घर पर तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले लोदीपुर बिजली घर पर संगठन का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा जिन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह अनशन पर डटे रहेंगे। गलत तरीके से बिजली बिल बनाने संबंधी व अन्य मांगों को लेकर किसान अनशन पर डटे हुए हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले यह अनशन शनिवार को शुरू हुआ था। लोदीपुर बिजली घर पर शुरू हुए अनशन को तीन दिन हो चुके हैं। निशुल्क नलकूप कनेक्शन की मांग, बिजली बिल में गड़बड़ी आदि समस्याओं व मांगों को लेकर पदाधिकारी अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान राजबल सिंह, परकश सिंह, अमरीक सिंह, नवाब सिंह आदि अनशन में शामिल हुए।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700




























