सिंचाई विभाग के सहायक अभियंताओं ने 22 अगस्त से धरने की दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विभिन्न मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को शासन तक पहुंचाने का फैसला लिया है और कहा है कि यदि समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ तो 22 अगस्त को वह सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाएं जोड़ने, विकलांगता दर्ज कराने व अन्य कई समस्याओं का कई वर्षों से कोई समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में उन्होंने आंदोलन का रास्ता चुना है। उनका कहना है कि शनिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री को उन्होंने पोस्टकार्ड भेजें। समाधान न होने पर 22 अगस्त को प्रमुख अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























