पिलखुवा: गल्ले से रुपए चुराता संदिग्ध
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की अतरौली रोड पर स्थित मौहल्ला अर्जुन नगर निवासी दिलीप पुत्र मामचंद सिंह की घर में ही परचून की दुकान है। वह खाना खाने के लिए भीतर गया हुआ था और उसकी मां दुकान पर बैठी थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने महिला को बातों में उलझा कर गल्ले में रखी साढ़े बारह हजार रुपए की नकदी चुरा ली और फरार हो गया। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने पुलिस से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दलीप ने बताया कि मामला शनिवार की दोपहर करीब दो बजे के आसपास का है। जब वह खाना खाने के लिए घर में गया हुआ था और दुकान पर उसने अपनी मां को बैठाया था। इसी बीच एक व्यक्ति उसकी मां के पास आया और कोल्ड ड्रिंक के रुपए मांगने लगा। जब कोई पर्ची उसकी मां को हाथ ना लगी तो वह अपने बेटे से पूछने के लिए अंदर गई तभी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने गल्ले में रखी करीब साढ़े बारह हजार रुपए की नकदी को चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। तहरीर देकर आरोपी ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























