दबंगों द्वारा सड़क पर पशुओं को छोड़ने व गंदगी फैलाने के मामले में नगर पालिका ने भेजा नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गढ़ पर स्थित वार्ड संख्या आठ के मोहल्ला असगरपुरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे पशुपालन के मामले में एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं सफाई सुपरवाइजर द्वारा शिकायत के आधार पर शिकायत स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित कर पशुपालन के कार्य को बंद कराते हुए सात दिवसीय नोटिस जारी किया गया है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने नगर पालिका में शिकायत की थी कि मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पशुपालन का कार्य किया जा रहा है जो निजी आवश्यकता पूरी होने के बाद पशुओं को सड़क पर आवारा छोड़ देते हैं जिससे वह प्रतिदिन आने जाने वाले लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं और सड़क पर जगह-जगह गोबर होने की वजह से गंदगी फैली रहती है। शिकायत के आधार पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी ने संज्ञान लिया और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं सफाई सुपरवाइजर को मौके पर भेजा जिसके पश्चात कार्य को बंद कराते हुए सात दिवसीय नोटिस जारी किया गया है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























