बृजघाट से गायब हुई बाइक, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट स्थित कन्हैया लाल घाट निवासी राजू पुत्र बलवीर की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। ए सीसीटीवी कैद हुआ है जिसमें एक संदिग्ध बाइक ले जाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजू ने बताया कि मामला शुक्रवार का है जब वह घाट पर नाविक का काम कर रहा था। शाम करीब 5:00 बजे के आसपास जब पीड़ित अपनी बाइक के पास पहुंचा तो देखा कि उसकी बाइक पर कोई बैठा हुआ है। इसके बाद वह वहां से चला गया और कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज आदि खांगले और देखा कि एक संदिग्ध बाइक को ले जाता हुआ दिखाई पड़ रहा है जिसके बाद उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























