हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी एक युवक ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
गांव निवासी भानु ने शनिवार की दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। मृतक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक के शव को गांव ले आए। इसी बीच ग्रामीणों को पता चला कि गांव के रहने वाले लोकेश ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है जिसका उपचार जारी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

































