मधु हॉस्पिटल में सेवानिवृत्त फौजी की मौत का मामला, जांच के लिए टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला किशनगंज में मधु हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात हुई सेवानिवृत्त फौजी की मौत के मामले में हापुड़ के मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच टीम गठित की है जो जांच करेगी।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हुड ने शिकायत पत्र देकर बताया कि सुरेंद्र पाल भाटी निवासी मोहल्ला जगन्नाथ पुरी रिटायर्ड फौजी थे जिनकी 26 जुलाई को तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गढ़ रोड पर स्थित मधु अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मरीज को एक इंजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों को मामले से अवगत कराया लेकिन उन्होंने मामले में लापरवाही बरती। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने चिकित्सकों से संबंधित कागजात मांगे लेकिन कागज़ उपलब्ध न हुए और इलाज में देरी हुई जिसके चलते मरीज ने दम तोड़ दिया। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने दो चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले गुरुवार की शाम को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में भी एक महिला की ऑपरेशन के बाद हुई मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


































