गन्ने के बकाए के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन घरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गन्ने का भुगतान न होने पर सिंभावली शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शनिवार को किसान संगठन ने बकाए भुगतान की मांग को लेकर यह धरना शुरू किया जो कि भुगतान मिलने पर ही समाप्त होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा का कहना है कि सिंभावली शुगर मिल पर 218 करोड़ रुपए और बृजनाथपुर शुगर मिल पर करीब 80 करोड़ रुपए किसानों का गन्ने का बकाया है। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए वरना यह धरना लगातार जारी रहेगा। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले करीब सात करोड़ रुपए चीनी मिलों ने किसानों के लिए समिति के खातों में भेजा था जिस पर बैंक कंट्रोलर अनुराग गोयल द्वारा रोक लगा दी गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि भुगतान होने पर ही उनका धरना समाप्त होगा। यदि मांगों को दो दिनों में पूरा नहीं किया गया तो संगठन पुतला दहन करेगी।
इस दौरान नीलम त्यागी, ममता शर्मा, कल्पना देवी, शोभा देवी, सरिता देवी, राजवीरी, राजेश चौधरी, जन्म सिंह, पीके वर्मा आदि ने धरना दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

































