हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रीत विहार और पटना मुरादपुर बिजली घर के फीडर पर अब प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। जनपद हापुड़ की बात करें तो तीनों डिविजनों में 2.90 लाख उपभोक्ताओं को जल्द ही स्मार्ट मीटर से बिजली आपूर्ति मिलेगी। अगस्त के पहले हफ्ते से उपभोक्ताओं के परिसर पर प्रीपेड मीटर लगेंगे। इसके लिए कंपनी को भी नामित किया जा चुका है। उपभोक्ताओं के परिसर पर चरणवार मीटर लगेंगे। शुरुआत में शहरी क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। स्मार्ट मीटर प्रीपेड होंगे जो मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज होंगे। कई कंपनियों की बिजली चुनने विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर भी मीटर ट्रिप करेगा।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



































