हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका गर्भपात कराया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सोनिका ने बताया कि 4 दिसंबर 2023 को उसकी शादी दिल्ली के सुभाष कंसल मार्ग निवासी हिमांशु के साथ हुई थी। उसके मायके वालों ने शादी में करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी से मिले दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे जिसके बाद वह विवाहिता पर अत्याचार करने लगे। पति हिमांशु, ससुर यशवीर प्रसाद, सास गीता, नन्द हिमानी उर्फ ज्योति दहेज में 10 लाख रुपए और गाड़ी की मांग करने लगे। पीड़िता का उत्पीड़न करने लगी। इसी के साथ दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















